लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कांग्रेसी सांसद को भी सलमान खान और सलीम खान की तरह मिली '...तुम्हारा भी मूसेवाला होगा' वाली धमकी, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 7, 2022 22:07 IST

पंजाब के लुधियाना में अज्ञात अपराधी ने कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू सिंह के निजी सहायक हरजिंदर सिंह को फोन पर जरनैल सिंह भिंडरावाले का नाम लेते हुए धमकी दी है कि अगर उन्होंने भिंडरावाले के बारे में कुछ भी कहा तो उनका हाल भी सिद्धू मूसेवाला की तरह हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू सिंह के पीए के फोन पर अज्ञात शख्स ने दी जान से मारने की धमकी धमकी देने वाले शख्स ने कहा, अगर बिट्टू भिंडरावाले के खिलाफ बोलेंगे तो भी मूसेवाला हो जाएंगे इससे पहले मूसेवाला का नाम लेकर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी धमकी मिल चुकी है

लुधियाना: पंजाब में हुए सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अपराधी एक नजीर की तरह ले रहे हैं और दिवंगत सिद्धू का नाम लेकर लोगों को धमकी दे रहे हैं।

पहले सिद्धूवाला का नाम लेकर मुंबई में बॉलीबुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी दी गई और अब इसी तरह का मामला उसी पंजाब से सामने आ रहा है, जहां बीते 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी।

जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू सिंह के पीए के फोन पर धमकी दी है कि अगर उन्होंने उनका बात नहीं मानी तो उनका हाल भी सिद्धू मूसेवाला की तरह होगा।

इस मामले में खुद सांसद रवनीत बिट्टू ने पुष्टि की है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सहायक हरजिंदर सिंह ने इस मामले में बात करते हुए मंगलवार को बताया कि धमकी देने वाले ने फोन पर बिट्टू को धमकी दी कि उनका भी वही हाल होगा जो उनके  पार्टी के सिद्धू मूसेवाला का हुआ है।

हरजिंदर सिंह ने कहा कि धमकी भरी यह कॉल किसी अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर की गई है, जिसके बारे में पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पीए हरजिंदर सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले ने ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गये सिख अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का नाम लेते हुए धमकी की दी अगर सांसद ने उनका अपमान किया तो उनका हाल भी मूसेवाला की तरह हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि यह काल किसी अन्तर्राष्ट्रीय नंबर से की गई है और पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है। हरजिंद सिंह ने कहा, "चूंकि सांसद महोदय सपरिवार यात्रा पर हैं, इसलिए उनके कहे अनुसार मैं इस संबध में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत पत्र दिया। जिसके बाद उन्होंने डीसीपी को जांच का जिम्मा सौंपा है। 

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी सिख आतंकियों ने साल 1995 में पंजाब सचिवालय में हत्या कर दी थी।

मालूम हो कि बीते 29 मई को अज्ञात अपराधियों ने पंजाब के मनसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंजाब पुलिस अभी इस मामले में सुलझाने का प्रयास कर रही है कि कथित तौर पर सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है। (समाचार एजेंसी पीटीआी के इनपुट के साथ)

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाकांग्रेसपंजाब कांग्रेससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब