लाइव न्यूज़ :

अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश सरकार भी पेट्रोल डीजल पर वैट कम करें : कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 4, 2021 14:01 IST

Open in App

भोपाल, चार नवंबर केन्द्र सरकार द्वारा ईंधन पर उत्पाद शुल्क घटाए जाने के बाद कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार से पेट्रोल और डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) कम करने की मांग की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ‘हैशटैग मोदी है..तो..महंगाई है’ के साथ ट्वीट किया, ‘‘ पेट्रोल-डीजल के लगभग 35 रुपये प्रति लीटर केंद्रीय उत्पाद शुल्क बढ़ा कर दिपावली पर पांच रुपये प्रति लीटर कम करने के लिए मोदी जी धन्यवाद। कल से फिर बढ़ाते रहना।’’

केंद्र ने बुधवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, ताकि उपभोक्ताओं को ईंधन की रिकॉर्ड उच्च खुदरा कीमतों से राहत मिल सके। इसके बाद कुछ राज्यों ने वैट को कम कर दिया जिससे ईंधन की कीमतों में और कमी आई है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार को भी ईंधन पर वैट कम करना चाहिए जैसा कि भाजपा शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, उत्तराखंड और त्रिपुरा ने किया है। बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल (यू) ने भी ईंधन पर वैट कम कर दिया है।

इस बीच, ईंधन पर उत्पाद शुल्क कम करने के केंद्र सरकार के निर्णय के बाद भोपाल पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के सचिव नकुल शर्मा ने कहा कि बृहस्पतिवार को भोपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 6.27 रुपये और 12.49 रुपये प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 112.54 रुपए और 95 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि बुधवार को यह 118.81 रुपये और 107.88 रुपये प्रति लीटर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो