दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

By भाषा | Published: August 9, 2021 10:24 AM2021-08-09T10:24:43+5:302021-08-09T10:24:43+5:30

Light to moderate rain likely in Delhi | दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

नयी दिल्ली, नौ अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आईएमडी की सफदरजंग वेधशाला में बीते 24 घंटे में 15.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं आयानगर वेधशाला में 27 मिलीमीटर और रिज वेधशाला में 30 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है।

सुबह आठ बजे साक्षेप आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light to moderate rain likely in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे