लाइव न्यूज़ :

IMD ने जताई दिल्ली में आज हल्की बारिश-आंधी की संभावना, लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 24, 2023 09:53 IST

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी की लहर कम होने की संभावना है क्योंकि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने दिल्ली में हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया जा रहा है।उन्होंने कहा कि तापमान में मामूली वृद्धि होगी, लेकिन बादल घिरे रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।श्रीवास्तव ने 24-25 मई को दिल्ली-एनसीआर में गरज और बिजली गिरने का भी अनुमान जताया है।

नई दिल्ली:मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी की लहर कम होने की संभावना है क्योंकि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने एएनआई को बताया कि जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है जिसके उत्तर पूर्व भारत क्षेत्र और उत्तर पूर्व राजस्थान के मैदानी इलाकों में आने की भविष्यवाणी की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया जा रहा है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में पिछले 2 दिनों से लू की स्थिति देखी जा रही है। स्वचालित मौसम केंद्र में तापमान 25 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसका असर उत्तर पूर्व भारत क्षेत्र और उत्तर पूर्व राजस्थान में आएगा। जिससे दिल्ली में भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है।"

श्रीवास्तव ने आगे कहा कि उपरोक्त क्षेत्रों में 1-2 सेमी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। श्रीवास्तव ने 24-25 मई को दिल्ली-एनसीआर में गरज और बिजली गिरने का भी अनुमान जताया है। हालांकि पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लू जैसी स्थिति बनी हुई है, वैज्ञानिक ने आगे कहा कि तापमान में मामूली वृद्धि होगी, लेकिन बादल घिरे रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

उन्होंने कहा, "इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश से जुड़े पंजाब के इलाकों और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। दिल्ली एनसीआर में भी 24 और 25 मई को आंधी और बिजली गिरेगी।" आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 23 और 24 मई को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

टॅग्स :मौसमदिल्लीमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए