लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश

By भाषा | Updated: April 30, 2021 15:29 IST

Open in App

जयपुर, 30 अप्रैल राजस्थान के कई इलाकों में बीते चौबीस घंटे के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि एक नये परिसंचरण तंत्र का असर अभी राज्य पर दो दिन तक रहेगा।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक आर एस शर्मा ने बताया, ‘‘जैसा कि पूर्वानुमान किया गया था, पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में अंधड़ के साथ हल्के दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश सायला, जालोर में 13.0 मिलीमीटर दर्ज की गई है।’’

शर्मा के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रेरित एक परिसंचरण तंत्र राज्य के ऊपर बना हुआ है और इसका असर आगामी दो दिनों तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिनों के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, और भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अंधड़ के साथ हल्के दर्जे की बारिश और धूल भरी आंधी या अचानक 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं तीन-चार मई को केवल हल्के दर्जे का मेघगर्जन होने की संभावना है जबकि पांच-छह मई से एक बार पुनः अंधड़ व बारिश गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?