दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान

By भाषा | Published: April 17, 2021 11:47 AM2021-04-17T11:47:19+5:302021-04-17T11:47:19+5:30

Light rain forecast in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान

दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गई।

शुक्रवार को हल्की बारिश और आंधी के बाद शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में शहर में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain forecast in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे