लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से वीकेंड कर्फ्यू हटाने के लिए सीएम केजरीवाल ने LG को भेजा प्रस्ताव, प्राइवेट दफ्तर खोलने को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 21, 2022 11:46 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी से वीकेंड कर्फ्यू हटाने के लिए उपराज्यपाल को प्रस्ताव भेजा है। साथ ही, दिल्ली में अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्राइवेट दफ्तर भी चल सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल सरकार दिल्ली में कोरोना प्रतिबंधों पर राहत दे सकती हैअरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाने के लिए उपराज्यपाल को प्रस्ताव भेजा हैइसके साथ ही प्राइवेट दफ्तर भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चल सकेंगे

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना प्रतिबंधों को लेकर थोड़ी ढील देने का फैसला किया है। ऐसे में सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल को प्रस्ताव भेजा है। सीएम केजरीवाल ने बाजारों में दुकान खोलने के लिए लागू ऑड इवन सिस्टम को हटाने को कहा है। इसके साथ ही 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्राइवेट दफ्तर खोलने की बात भी सामने आई है। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों के मद्देनजर प्रस्ताव को मंजूरी दी है। फिलहाल, उपराज्यपाल की ओर से प्रस्ताव को लेकर जवाब आना बाकी है।

मालूम हो, कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू है। अगर उपराज्यपाल दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को अनुमति देते हैं तो इस कर्फ्यू को खत्म कर दिया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 12,306 नए मामले आए थे तथा 43 लोगों की मौत हो गई। जबकि, संक्रमण दर घटकर 21.48 प्रतिशत हो गई।

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में कोविड-19 के 10,500 नए मामले आने, संक्रमण दर 17-18 प्रतिशत रहने का अनुमान है। गुरुवार को मौत के 43 मामले आए थे जिनमें केवल तीन लोगों की मौत का मुख्य कारण कोरोना वायरस संक्रमण था। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि विशेषज्ञों ने कहा था कि दिल्ली में रोजाना एक लाख मामले आएंगे, लेकिन हमने उस खतरे को टाल दिया। तीन-चार दिन में हम और पाबंदियां हटाने का फैसला करेंगे।

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोनाएलजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम