लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल ने ब्लैक फंगस की दवाओं, डी-2जी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा: सूत्र

By भाषा | Updated: May 19, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई उप राज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लैक फंगस से संबंधित दवाओं और कोविड-19 के उपचार के लिए नयी दवा डी-2जी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उप राज्यपाल ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि कोविड से संबंधित दवाओं और उपकरणों के वितरक और खुदरा विक्रेता अपने स्टॉक और मूल्य को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के हालात के प्रबंधन के लिए बैजल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्देश जारी किये गये। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के मुख्य सचिव, नगर निगमों के आयुक्तों और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘उप राज्यपाल ने कहा कि ब्लैक फंगस और नयी दवा डी-2जी की वास्तविक रोगियों के लिए उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिहाज से तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि अस्पतालों और अन्य संबंधित जगहों पर ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए तत्काल निश्चित समयसीमा तय की जाए जिस पर निगरानी रखी जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए