लाइव न्यूज़ :

LG VS AAP: फिर बीजेपी के विरोध में शिवसेना, दिल्ली में किया अरविंद केजरीवाल का समर्थन

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 18, 2018 10:01 IST

LG VS AAP: Updates: अरविंद केजरीवाल अपनाी तीन मांगों के साथ लेफ्टिनेंट गर्वनर अनिल बैजल के घर के वोटिंग रूम में पिछले छह दिनों से धरना पर बैठे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जून: पिछले छह दिनों से एलजी अनिल बैजल से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजनिवास में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के कई नेता बैठे हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ अब महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना भी आ गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सरकार, सरकार होती है चाहे वह किसी भी पार्टी की हो। लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक चुनी हुई सरकार को पूरा अधिकार होना चाहिए, नहीं तो लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। 

संजय राउत ने कहा, शिवसेना का भले ही अरविंद केजरीवाल या उनकी पार्टी से मतभेद हो सकता है लेकिन वह एक चुनी हुई सरकार के प्रतिनिधि हैं और भारी बहुमत से जीतकर आए हैं। संजय राउत ने आगे कहा कि कहा कि अगर देश को नौकरशाह चलाने लगे तो लोकतंत्र ही खत्म हो जाएगा। संजय राउत ने यह भी कहा कि अधिकारियों को कोई चुनाव नहीं लड़ना होता है, हम चुनाव लड़ते हैं और हमें जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाना होता है। उन्होंने कहा कि इसलिए मेरी पार्टी चुनी हुई सरकार के साथ है। 

गौरतलब है कि शिवसेना से पहले आप पार्टी को शनिवार को चार राज्यों- पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश का साथ जताने के लिए उनके आवास पहुंचे थे। उन्होंने शनिवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि दिल्ली में इस संकट को लेकर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। वहीं तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के कार्यवाहक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने भी केजरीवाल को अपना समर्थन जताया है। उन्होंने शनिवार रात ट्वीट किया, 'मैं दिल्ली के एलजी द्वारा अरविंद केजरीवाल जैसे मुख्यमंत्री का तिरस्कार किए जाने से हैरान हूं।'

अरविंद केजरीवाल अपनाी तीन मांगों के साथ लेफ्टिनेंट गर्वनर अनिल बैजल के घर के वोटिंग रूम में धरना दे रहे हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय भी धरना पर बैठे हुए हैं।  दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने, चार महीने से हड़ताल कर रहे आईएसएस ऑफिसरों की हड़ताल खत्म करने का निर्देश देने, कामकाज रोक रखने के लिए उनपर कार्रवाई की मांग के साथ उनकी कुछ और मांगें भी हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीशिव सेनाअरविन्द केजरीवालउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील