लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से भारत आ रहे सिख, हिंदू परिवारों को बसाने के लिए अमित शाह को पत्र

By भाषा | Updated: August 26, 2021 12:12 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर अफगानिस्तान से भारत आ रहे हिंदू तथा सिख परिवारों को रामपुर जिले की बिलासपुर तहसील में बसाने की पेशकश की है। औलख ने बुधवार को शाह को लिखे पत्र में कहा कि भारत सरकार द्वारा अफगानिस्तान से विस्थापित हिंदू और सिख परिवारों को भारत लाया जा रहा है। उन्हें बसाने के लिए रामपुर जिले की बिलासपुर तहसील में जमीन देने के लिए वहां के निवासी तैयार हैं। उन्होंने पत्र में कहा "विस्थापित हिंदू और सिख परिवारों के भरण-पोषण के लिए कृषि योग्य भूमि भी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे वह अपना जीवन यापन कर सकेंगे।" राज्य मंत्री ने पत्र में गृह मंत्री शाह से अनुरोध किया कि वह अफगानिस्तान से लाए गए हिंदू और सिख परिवारों को रामपुर जिले की बिलासपुर तहसील में बसाए जाने के संबंध में आदेश दें। गौरतलब है कि अफगनिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से बड़ी संख्या में हिंदू और सिख परिवार भारत आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप