लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र गिरि की मौत की सीबीआई जांच की मांग के साथ उच्च न्यायालय में पत्र याचिका दायर

By भाषा | Updated: September 21, 2021 18:26 IST

Open in App

प्रयागराज, 21 सितंबर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या की सीबीआई से जांच कराने के अनुरोध के साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को उनके ईमेल पर एक पत्र याचिका भेजी गई है।

महंत नरेंद्र गिरि को सोमवार को यहां उनके श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में उनके कमरे में मृत पाया गया था। गिरि प्रयागराज स्थित बड़े हनुमान मंदिर के भी महंत थे।

अधिवक्ता सुनील चौधरी ने कल रात ईमेल से भेजे अपने पत्र में कहा है कि कुछ समाचार पोर्टल के मुताबिक पुलिस का एक उच्च अधिकारी और एक भू माफिया इस मामले में कथित तौर पर शामिल है। चौधरी ने मुख्य न्यायाधीश से इस पत्र को एक जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार करने और इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है।

पत्र में अनुरोध किया गया है कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए और जिलाधिकारी एवं एसएसपी प्रयागराज को निलंबित करने का राज्य सरकार को निर्देश दिया जाए।

चौधरी ने पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि उन्हें बाघंबरी गद्दी मठ के कुछ लोगों से पता चला है कि इस घटना के पीछे की वजह भारी पैमाने पर वित्तीय अनियमितता है। उन्होंने सवाल किया कि महंत को सरकार की ओर से सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी तब ऐसी घटना कैसे संभव हुई।

पुलिस के मुताबिक, महंत के कमरे से एक सुसाइट नोट पाया गया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर अपने शिष्य आनंद गिरि और दो अन्य को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए