लाइव न्यूज़ :

Independence Day: "सभी प्रण लें कि देश के हर बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम करेंगे", केजरीवाल ने देशवासियों से कहा

By भाषा | Updated: August 15, 2023 10:46 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर देश के नागरिकों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ाने का प्रण लेने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दींकेजरीवाल ने नागरिकों से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ाने का प्रण लेने को कहाकेजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर देश के हर बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम करना है

नयी दिल्ली‎: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर देश के नागरिकों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ाने का प्रण लेने को कहा। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा किया।

इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने कैसे हर बच्चे को शिक्षा मिले, कैसे हर किसी को अच्छा इलाज मिले और कैसे देश का तिरंगा हमेशा ऊंचा रहे, इसकी बात की। वीडियो में पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह पर केजरीवाल के भाषण के कुछ अंश भी शामिल हैं, जिसमें उन्होंने अमेरिका, नार्वे और स्वीडन जैसे विकसित राष्ट्रों द्वारा अपने नागरिकों के लिए मुफ्त शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित किए जाने के बारे में बात की थी।

केजरीवाल ने कहा, ''सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस गौरवशाली अवसर पर हम सब देशवासी ये प्रण लें कि हम मिलकर देश के हर बच्चे के लिए अच्छी से अच्छी शिक्षा का इंतजाम करेंगे, हर व्यक्ति के लिए अच्छे इलाज का इंतजाम करेंगे, मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। जय हिंद।''

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने देश के लोगों से कहा कि वे ‘‘आज हमारे लोकतंत्र पर’’ मंडरा रही चुनौतियों से आंखें न मूंदें।

केजरीवाल के अलावा आप नेता राघव चड्ढा ने ‘एक्स’ पर कहा, ''हम 77 के हो गए हैं, आइए हम आज हमारे लोकतंत्र पर मंडरा रही चुनौतियों और हमारे साथी नागरिकों की पीड़ाओं से आंखें न मूंदें। हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को खतरे में डालने वाली छाया और हमारे राष्ट्र को पीड़ित करने वाली बीमारियों को स्वीकार किया जाना चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''हालांकि, हमें यह याद रखना चाहिए कि जैसे हमने औपनिवेशिक शासन पर विजय प्राप्त की थी, ठीक वैसे ही हम अंततः इन चुनौतियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे।''

इसके साथ ही चड्ढा ने युवाओं से उन मूल्यों को बनाए रखने का भी आग्रह किया जिनके लिए ‘‘हमारे पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी।’’ आप के राज्यसभा सांसद ने कहा, ''आइए, हम हमारे विविध और जीवंत राष्ट्र की वृद्धि, विकास और एकता में योगदान के लिए अथक कार्य करें। यह स्वतंत्रता दिवस हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने, समावेशिता को बढ़ाने और प्रत्येक भारतीय को अपनी क्षमता का अहसास दिलाने में सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करे। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।'' 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसअरविंद केजरीवालराघव चड्ढाआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप