लाइव न्यूज़ :

"हमारी लड़कियों को पहनने दो हिजाब, आप चाहो तो पहनो बिकनी..."Hijab Ban पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: October 15, 2022 11:35 IST

हिजाब बैन पर बोलते हुए सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'हमारी बेटियों को हिजाब पहनने दो, अगर तुम चाहो तो अपनी बिकनी पहन लो...'

Open in App
ठळक मुद्देहिजाब बैन को लेकर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है हमारी लड़कियों को हिजाब पहनने दो आप चाहो तो बिकनी पहनो। हिजाब बैन को लेकर आए फैसले पर उनका यह बयान सामने आया है।

नई दिल्ली: ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने हिजाब बैन को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारी लड़कियों को आप हिजाब पहनने दो और अगर हो तो आप बिकनी पहन लो। 

आपको बता दें कि सांसद असदुद्दीन ओवैसी का यह बयान तब सामने आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब बैन को लेकर एक बंटा हुआ फैसला सुनाया है। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने केन्द्र सरकार को भी निशाना साधा है। 

क्या कहा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने

सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिजाब बैन को लेकर बटे हुए फैसले पर बोलते हुए सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'अगर मुस्लिम महिलाएं अपना सिर ढकना चाहती हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपनी विद्वता छिपा रही हैं।'

एआईएमआईएम के चीफ ने आगे कहा, 'वे कहते हैं कि मुसलमान छोटे बच्चों को हिजाब पहनने के लिए मजबूर कर रहे हैं। क्या हम वाकई अपनी लड़कियों को मजबूर कर रहे हैं? हमारी बेटियों को हिजाब पहनने दो, अगर तुम चाहो तो अपनी बिकनी पहन लो...।' पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘अलग-अलग फैसले आए हैं। हम उम्मीद कर रहे थे कि हिजाब पहनकर स्कूल जाने वाली कर्नाटक की मुस्लिम लड़कियों के पक्ष में सर्वसम्मत फैसला आएगा।’

एक दिन हिजाब वाली लड़की बनेगी पीएम- असदुद्दीन ओवैसी 

आपको बता दें कि गोलकुंडा किले में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'जब एक हिंदू, एक सिख और एक ईसाई छात्र को अपने धार्मिक कपड़ों के साथ कक्षा में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है और एक मुस्लिम को रोका जाता है, तो वे मुस्लिम छात्र के बारे में क्या सोचते हैं? जाहिर है, वे सोचेंगे कि मुसलमान हमसे नीचे हैं। एक दिन ऐसा भी आएगा जब हिजाब पहनी हुई एक लड़की इस देश की प्रधानमंत्री होगी।'

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीसुप्रीम कोर्टएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस