लाइव न्यूज़ :

लश्कर और आईएस के साथ प्लान बना रही है पाकिस्तानी सेना, अफगानिस्‍तान में भारतीय अधिकारियों को बनाना चाहती है निशाना

By स्वाति सिंह | Updated: July 23, 2019 10:53 IST

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि अभी हाल में हुई लश्‍कर आतंकियों और पाकिस्‍तान आर्मी के बीच हुई मीटिंग में यह योजना बनाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ही नहीं बल्कि अमेरिका की संपत्तियों और हितों को निशाना बना सकते हैं।इस मीटिंग में यह निर्देश दिए गए हैं कि वह भारत और अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाए।

लश्‍कर-ए-तैयबा और आईएसआईएसपाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर अफगानिस्‍तान में स्थित भारतीय संपत्तियों पर हमले की योजना बना रहा है। केवल भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका की संपत्तियों और हितों को निशाना बना सकते हैं। इस बात की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों ने दी।

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि अभी हाल में हुई लश्‍कर आतंकियों और पाकिस्‍तान आर्मी के बीच हुई मीटिंग में यह योजना बनाई गई है। उनका यह भी कहना है कि उस मीटिंग पाकिस्तान  इंटेलीजेंस एजेंसी और आईएसआई के अधिकारी मौजूद थे। यह मीटिंग अफगानिस्‍तान के दनगाम जिले में आने जाबा में हुई है। इस मीटिंग में यह निर्देश दिए गए हैं कि वह भारत और अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाए। इसके अलावा लश्‍कर को अलग-अलग तरह के हमले करने के निर्देश दिए गए हैं। 

मालूम हो कि यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब लश्कर, जमात-उद-दावा (जेयूडी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) जैसे ग्रुप पर लगाम लगाने के लिए पाकिस्‍तान पर फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स (एफएटीएफ) की तरफ से ब्‍लैकलिस्‍ट होने का दबाव बढ़ गया है। बता दें कि लश्कर के संस्थापक हाफिज सईद को हाल ही में आतंकी फंडिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। 

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन और यूएन के के पैनल में भी कहा गया कि अफगानिस्‍तान में लश्‍कर के सैंकड़ों आतंकी मौजूद हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने पेंटागन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि लश्कर के गुर्गों की संख्या 300 है। जबकि यूएन ने कहा है कि कुनार और नानगरहार प्रांत में लश्‍कर के 500 आतंकी सक्रिय हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानअफगानिस्तानआईएसआईएसहाफिज सईद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला