लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 से अबतक संक्रमित हुए लोगों में दो प्रतिशत से भी कम उपचाराधीन

By भाषा | Updated: January 17, 2021 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी भारत में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,08,826 है जो अबतक देश में कोविड-19 की चपेट में आए कुल मरीजों की संख्या के दो प्रतिशत से भी कम है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दी।

मंत्रालय ने इसका श्रेय रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में तेजी से आई कमी को दिया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ पहली बार भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों के मुकाबले दो प्रतिशत से भी कम (1.98 प्रतिशत) रह गई है।’’

बयान में कहा गया कि गत 10 दिन से लगातार रोजाना आने वाले संक्रमण के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम है।

मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक 1,01,96,885 मरीज ठीक हो चुके हैं जो उपचाराधीन मरीजों की संख्या के मुकाबले 99,88,059 अधिक है।

बयान में कहा गया कि गत 23 दिनों से भारत में कोविड-19 से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या 300 से कम है।

मंत्रालय ने कहा कि गत 24 घंटे में हुई 181 लोगों की मौतों में से 66.30 प्रतिशत मौत छह राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में सीमित हैं।

भारत में रविवार को सामने आए 15,144 नए मामलों के साथ अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,05,57,985 हो गई जिनमें से 1,01,96,885 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जो कुल मरीजों का 96.58 प्रतिशत है।

मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 181 मौतों के साथ अबतक देश में 1,52,274 लोगों की जान इस महामारी में गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर