लाइव न्यूज़ :

उप्र: अग्रिम पंक्ति के आधे से भी कम कर्मियों ने लगवाया कोविड का टीका

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:10 IST

Open in App

लखनऊ, 11 फरवरी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को सभी जिलों में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के कोविड टीकाकरण में लक्ष्य के मुकाबले 49 प्रतिशत कर्मचारियों ने ही टीका लगवाया। इसके मद्देनजर ऐसे सभी कर्मियों से टीकाकरण जरूर कराने का आह्वान किया गया है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी जिलों में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों एवं कामगारों के लिये 1,721 कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन टीकों का उपयोग किया गया। बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक कुल लक्षित 20,7,382 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लक्ष्य की तुलना में कुल 10,1,454 (48.9%) कर्मियों का टीकाकरण किया गया।

बयान के मुताबिक आज अपेक्षा से कम लाभार्थियों द्वारा टीकाकरण में हिस्सा लिए जाने के मद्देनजर अग्रिम पंक्ति के सभी कर्मियों का आह्वान किया गया है कि अपनी बारी आने पर टीकाकरण स्थल पर पहुंच कर अपना टीकाकरण अवश्य करायें।

अग्रिम पंक्ति के सभी कर्मियों के कोविड टीकाकरण के आगामी सत्र दिनांक 12 एवं 18 फरवरी को भी प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित इस अभियान में जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित फ्रंट लाइन कर्मचारियों के तहत पुलिस कर्मी, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, सफाई कर्मचारी, रेवन्यू विभाग के कर्मचारी, अर्द्धसैनिक बलों और सेना के जवान एवं अन्य का टीकाकरण किया गया।

प्राप्त सूचना के अनुसार सभी लाभार्थी सुरक्षित एवं स्वस्थ्य हैं। आज जिन लाभार्थियों को टीका लगाया गया उन्हें द्वितीय खुराक दिनांक 16 मार्च, 2021 को दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी