लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार से कम मामले, 99लाख से ज्यादा लोग संक्रमण मुक्त

By भाषा | Updated: January 2, 2021 10:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी देश में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को 20,000 से कम मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 1,03,05,788 हो गए। वहीं देश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 99 लाख को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में संक्रमण के 19,079 नए मामले सामने आए, वहीं 224 और लोगों की संक्रमण से मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,49,218 हो गई।

देश में संक्रमण मुक्त होने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 99,06,387 हो गई है, जिससे संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.12 प्रतिशत हो गई है, वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

आंकड़े के अनुसार देश में लगातार 12वें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम रही। देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या वर्तमान में 2,50,183 है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार एक जनवरी तक कुल 17,39,41,658

नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 8,29,964 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए