लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1000 से कम नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:55 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश में सोमवार को पांच महीने के अंतराल के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से कम मामले सामने आये । सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है । बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह नौ बजे तक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 46,962 नमूनों की जांच की गयी और इसमें से केवल 909 लोग संक्रमित पाये गये। प्रदेश में संक्रमण दर 1.9 फीसदी है। ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि इस अवधि में 1543 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जबकि 13 और लोगों की महामारी से मौत हो गयी है इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 647 की कमी आयी है और यह अब 17,218 पर पहुंच गयी है । बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 19,94,606 हो गयी है जबकि संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की तादाद बढ़ कर 19,63,728 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक 13,660 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए