लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में तेंदुए की खाल जब्त, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 22, 2021 13:36 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 नवंबर ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बौध जिले में तेंदुए की एक खाल जब्त की है और वन्यजीवों के अंगों के व्यापार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि वन्यजीवों के तस्करों के पास तेंदुए की खाल होने की विश्वसनीय सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम ने वन अधिकारियों की मदद से घंटापाड़ा गांव में छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाश के दौरान एक तेंदुए की खाल और अन्य आपत्तिजनक चीजें उसके पास से बरामद हुईं। एसटीएफ ने बताया कि आरोपी व्यक्ति तेंदुए की खाल रखने के संबंध में कोई वैध सबूत पेश नहीं कर पाया इसलिए उसे जरूरी कानूनी कार्रवाई के लिए बौध वन अधिकारियों को सौंप दिया गया।

पिछले एक साल में एसटीएफ ने वन्यजीव अपराधियों/शिकारियों के खिलाफ विशेष अभियान में 21 तेंदुए की खाल, 11 हाथी दांत, दो हिरण की खाल, सात जीवित पैंगोलिन और पैंगोलिन के 15 किलोग्राम अवशेष जब्त किए हैं और 46 वन्यजीव अपराधियों को गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए