लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में छुपे बैठे तेंदुए ने छह वनकर्मियों को घायल किया, गोली मारनी पड़ी, मौत 

By भाषा | Updated: July 2, 2019 16:56 IST

गढ़वाल रेंज के वन संरक्षक नित्यानंद पांडेय ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे वनकर्मियों पर उसने हमला कर दिया जिसके बाद सरकार द्वारा नियुक्त शिकारी जॉय हुकिल को आत्मरक्षा में उस पर गोली चलानी पड़ी। हालांकि, उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले में सभी बच गये और उन्हें मामूली चोटें ही आयीं है।

Open in App
ठळक मुद्देटीम पर अचानक कॉलेज के फार्माकोलॉजी ब्लॉक के एक कमरे से बाहर निकलकर तेंदुए ने हमला बोल दिया।पांडेय ने बताया कि हुकिल ने त्वरित निर्णय लेते हुए तेंदुए पर दो गोलियां दाग दीं और स्थिति को संभाल लिया।

उत्तराखंड के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पिछले दो दिन से छुपे बैठे तेंदुए ने मंगलवार को उसे पकड़ने के लिये मशक्कत कर रही वन विभाग की टीम पर हमला कर छह वनकर्मियों को घायल कर दिया जिसके बाद उसे गोली मारनी पड़ी जिससे उसकी मौत हो गई।

गढ़वाल रेंज के वन संरक्षक नित्यानंद पांडेय ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे वनकर्मियों पर उसने हमला कर दिया जिसके बाद सरकार द्वारा नियुक्त शिकारी जॉय हुकिल को आत्मरक्षा में उस पर गोली चलानी पड़ी। हालांकि, उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले में सभी बच गये और उन्हें मामूली चोटें ही आयीं है।

अभियान की निगरानी कर रहे वन विभाग के अधिकारियों की टीम में शामिल पांडेय ने बताया कि एक-एक कर कमरे की तलाशी ले रहे वन कर्मियों की टीम पर अचानक कॉलेज के फार्माकोलॉजी ब्लॉक के एक कमरे से बाहर निकलकर तेंदुए ने हमला बोल दिया।

पांडेय ने बताया कि हुकिल ने त्वरित निर्णय लेते हुए तेंदुए पर दो गोलियां दाग दीं और स्थिति को संभाल लिया। तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभियानों के दौरान अक्सर सरकार द्वारा नियुक्त शिकारियों की मदद लेनी पड़ती हैं।

रविवार को मेडिकल कॉलेज में घुसने के बाद भी तेंदुए ने दो सुरक्षाकर्मियों तथा कॉलेज के एक अन्य स्टॉफ को भी हमला कर घायल कर दिया था जिसके बाद छात्रों तथा क्षेत्र के अन्य लोगों में दहशत फैल गयी थी। पांडेय ने बताया कि रविवार को घायल हुए तीनों व्यक्तियों को भी मामूली चोटें लगी थीं। 

टॅग्स :उत्तराखण्डगढ़वाल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील