सोहेलवा वन क्षेत्र में तेंदुआ मृत मिला

By भाषा | Published: May 8, 2021 02:46 PM2021-05-08T14:46:10+5:302021-05-08T14:46:10+5:30

Leopard found dead in Sohelwa forest area | सोहेलवा वन क्षेत्र में तेंदुआ मृत मिला

सोहेलवा वन क्षेत्र में तेंदुआ मृत मिला

बलरामपुर (उप्र), आठ मई जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र में शनिवार को एक तेंदुआ संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। अधिकारियों के मुताबिक उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

सोहेलवा वन क्षेत्र के वनाधिकारी प्रखर गुप्ता ने बताया कि वन क्षेत्र के बनकटवा रेंज में एक तेंदुआ संदिग्ध अवस्था में मृत मिला है।

उन्होंने कहा कि तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं और ऐसी आशंका है कि वन्य जीवों के आपसी टकराव में उसे चोटें आई हों।

गुप्ता ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Leopard found dead in Sohelwa forest area

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे