लाइव न्यूज़ :

गुजरात सचिवालय में घुसा तेंदुआ, खोज अभियान में जुटी 100 लोगों की टीम

By भाषा | Updated: November 5, 2018 14:03 IST

प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के अनुसार देर रात करीब दो बजे तेंदुआ बंद दरवाजे के नीचे से सचिवालय में प्रवेश कर गया। परिसर में तेंदुए के होने की सूचना प्राप्त होने ही वन विभाग ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

Open in App

गांधीनगर स्थित गुजरात सरकार के सचिवालय में सोमवार तड़के एक तेंदुआ घुस आया। फिलहाल वन विभाग की एक टीम पूरे परिसर में उस तेंदुए को तलाश रही है।

राजधानी में स्थित सचिवालय परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ नौकरशाहों के अलावा अन्य विभागों के कार्यालय भी हैं। विधानसभा भवन भी इसी परिसर में है।

सचिवालय में काम करने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा गया है कि वे तेंदुआ के पकड़े जाने तक परिसर में प्रवेश नहीं करें।

प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के अनुसार देर रात करीब दो बजे तेंदुआ बंद दरवाजे के नीचे से सचिवालय में प्रवेश कर गया। परिसर में तेंदुए के होने की सूचना प्राप्त होने ही वन विभाग ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि तेंदुआ शायद भटक कर सचिवालय में प्रवेश कर गया है। हम या तो उसे पकड़ लेंगे या फिर उसे परिसर से बाहर कर देंगे।

उन्होंने कहा कि हमने ट्रैंक्विलाइजर गन से लैस टीम के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों को भी तैनात किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए