तेंदुए की पीट-पीट कर हत्या : पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Published: May 9, 2021 03:02 PM2021-05-09T15:02:35+5:302021-05-09T15:02:35+5:30

Leopard beaten to death: FIR against five people | तेंदुए की पीट-पीट कर हत्या : पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

तेंदुए की पीट-पीट कर हत्या : पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), नौ मई बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र में एक तेंदुए की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

वन अधिकारी प्रखर गुप्ता ने रविवार को बताया कि शनिवार को बनकटवा वन क्षेत्र में एक तेंदुए का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला की तेंदुए की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या की गयी है। इस सिलसिले में पांच लोगों के खिलाफ ललिया थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Leopard beaten to death: FIR against five people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे