लाइव न्यूज़ :

रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

By भाषा | Updated: April 11, 2021 13:46 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 11 अप्रैल बलिया जिला प्रशासन ने कथित तौर पर रिश्वत लेने का वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

उप जिलाधिकारी (सदर) राजेश यादव ने रविवार को बताया कि बलिया तहसील के गोविंदपुर खास ग्राम के एक व्यक्ति ने गत नौ अप्रैल को शिकायती पत्र के साथ एक वीडियो उन्हें दिया , जिसमें गोविंदपुर खास का लेखपाल दिवाकर वर्मा व्यक्ति से कथित तौर पर उसका काम करने के एवज में सात सौ रुपये की मांग करता और रुपये लेते दिखाई दे रहा है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की प्रारंभिक जांच नायब तहसीलदार से कराई गई और जांच में प्रथम दृष्टया रिश्वत लेने की पुष्टि हुई है ।

यादव ने बताया कि इस मामले में आरोपी लेखपाल को शनिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सदर तहसीलदार को जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए