लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में घर में लगे LED टीवी में विस्फोट, 16 साल के लड़के की मौत, दीवार का एक हिस्सा भी गिरा

By विनीत कुमार | Updated: October 5, 2022 07:33 IST

यूपी के गाजियाबाद में एक घर में एलईडी टीवी में विस्फोट से 16 साल के किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने कहा है कि अभी वह मामले की जांच कर रही है। इस घटना में तीन और लोग घायल भी हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में घर में एलईडी टीवी में हुए धमाके के बाद 16 साल के किशोर की मौत।विस्फोट इतना जोरदार था कि कंक्रीट की स्लैब और दीवार का एक हिस्सा ढह गया।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में घर में एलईडी टीवी में हुए धमाके के बाद 16 साल के एक किशोर की मौत हो गई। साथ ही किशोर की मां, भाभी और एक दोस्त इस हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि कंक्रीट की स्लैब और दीवार का एक हिस्सा ढह गया जिससे पड़ोसियों में दहशत फैल गई।

पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले 16 साल के ओमेंद्र को चेहरे, छाती और गर्दन पर छोटे-छोटे टुकड़े लगने से गंभीर चोटें आईं। मृतक की पड़ोसी विनीता ने कहा कि उसने बहुत जोर का धमाका सुना। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि एक सिलेंडर फट गया है। हम सब बाहर भागे। हमने देखा कि हमारे पड़ोसी के घर से धुआं निकल रहा है।'

सामने आई जानकारी के अनुसार एलईडी टीवी में विस्फोट के समय ओमेंद्र, उसकी मां, भाभी और उसका दोस्त करण कमरे में ही थे। गंभीर हालत में ओमेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। वहीं उसकी मौत हो गई। उसकी मां और करण का इलाज किया जा रहा है।

मरने वाली किशोर के परिवार की सदस्य मोनिका ने कहा कि विस्फोट के समय वह दूसरे कमरे में थी। उसने बताया, 'विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरा घर हिल गया और दीवार के कुछ हिस्से गिर गए।'

पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। गाजियाबाद के पुलिस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा, 'चार लोग- दो महिलाएं और दो लड़के- इस घटना में घायल हो गए। दुर्भाग्य से लड़कों में से एक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दीवार पर लगे एलईडी टीवी में विस्फोट हो गया था।'

टॅग्स :गाजियाबाददिल्ली-एनसीआरउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील