लाइव न्यूज़ :

नेताओं को दौरे करते रहने चाहिए, ताकि राज्य साफ सुथरा रहे: तमिलनाडु उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: October 11, 2019 06:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच शिखर वार्ता से पहले यहां और निकटवर्ती मामल्लापुरम में जोर शोर से चल रहे सफाई अभियान का जिक्र करते हुए मद्रास उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अपनी मौखिक टिप्पणी में कहा कि नेताओं को तमिलनाडु का दौरा अक्सर करना चाहिए

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच शिखर वार्ता से पहले यहां और निकटवर्ती मामल्लापुरम में जोर शोर से चल रहे सफाई अभियान का जिक्र करते हुए मद्रास उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अपनी मौखिक टिप्पणी में कहा कि नेताओं को तमिलनाडु का दौरा अक्सर करना चाहिए, ताकि राज्य साफ-सुथरा बना रहे।

न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति सी सरवनन की अवकाश पीठ ने अवैध बैनर लगाने वालों को अधिकतम सजा देने के लिए विशेष कानून बनाए जाने मांग करने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। अवैध बैनर गिरने से एक महिला आर सुबाश्री की मौत हो गई थी। महिला के पिता ने यह याचिका दायर की है।

पीठ ने कहा कि अब मामल्लापुरम बहुत साफ हो गया है। जब बड़े नेता आते हैं, सरकार तभी ऐसे कदम उठाती है। यदि तमिलनाडु को साफ-सुथरा बनाना है तो ऐसे नेताओं को अक्सर दौरे करते रहने होंगे। मोदी और शी की शुक्रवार को यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर मामल्लापुरम में बैठक होनी है। इसके मद्देनजर चेन्नई और मामल्लापुरम में युद्ध स्तर पर सफाई और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसी का जिक्र करते हुए न्यायाधीशों ने यह टिप्पणी की। मामले में आगे की सुनवाई के लिए 15 अक्टूबर की तिथि तय की गई है। 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो