लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक दलों के नेताओं ने राजीव गांधी को उनकी 77 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:24 IST

Open in App

मुंबई में शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 77वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र में अपने निवास मातोश्री में दिवंगत कांग्रेस नेता के चित्र पर माल्यार्पण किया और इस मौके पर मौजूद लोगों को सद्भावना दिवस संकल्प की शपथ दिलायी। गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत को 21 वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया एवं डिजिटल क्रांति का सूत्रपात किया। पवार ने कहा, ‘‘ हाल के समय की वर्क फ्रोम होम (घर से काम करने की सुविधा) राजीव गांधी की दिशादृष्टि के कारण ही संभव हो पायी है। दूरसंचार का विस्तार एवं पंचायत राज का मजबूतीकरण उनकी कुछ उपलब्धियां हैं। इस मौके पर सद्भावना दिवस मनाने से हिंसा मुक्त समाज के निर्माण में मदद मिलेगी।’’ लोकनिर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ में गांधी को श्रद्धांजलि दी और सभी मतभेदों को सौहार्द्रपूर्ण एवं संवैधानिक रूप से सुलझाने तथा पक्षपात, नफरत एवं हिंसा से मुक्त समाज के निर्माण के लिए सद्भावना दिवस पर संकल्प दिलाया। इस मौके पर कांग्रेस मंत्री वर्षा गायकवाड़ एवं के सी पाडवी एवं नौकरशाह मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप