लाइव न्यूज़ :

बिहार: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का आरोप, घोटाले के आरोपी को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर प्रेजेंटेसन दिलाई जाती थी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2022 16:41 IST

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीबीआई ने जिसके खिलाफ करोड़ों के घोटाले का केस दर्ज किया था, उसे मुख्यमंत्री आवास में बुलाया कर स्किल डेवलपमेंट पर प्रेजेंटेसन दिलाई जाती थी।

Open in App
ठळक मुद्देनेता प्रतिपक्ष ने कहा- घोटाले के आरोपी को स्किल डेवलपपेंट का काम दिया गया। विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि राज्य में नीतीश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व पर्षद के एक पत्र का हवाला देकर सनसनी फैलाई

पटना: बिहार में भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष बनाए जाते ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में नीतीश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। घोटाले के आरोपी को स्किल डेवलपपेंट का काम दिया गया। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीबीआई ने जिसके खिलाफ करोड़ों के घोटाले का केस दर्ज किया था, उसे मुख्यमंत्री आवास में बुलाया कर स्किल डेवलपमेंट पर प्रेजेंटेसन दिलाई जाती थी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व पर्षद के एक पत्र का हवाला देकर सनसनी फैला दी है। 

उन्होंने कहा कि श्रम संसाधन विभाग में कौशल विकास मिशन के लिए एमकेसीएल पुणे को चयन किया गया। उन्होंने कहा कि विवेक सावंत जो घोटाले का आरोपी है, उसे मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर स्किल डेवलपमेंट पर प्रेजेंटेशन दिलवाया गया, यह गंभीर बात है। 

कहीं न कहीं विवेक सावंत के माध्यम से कौशल विकास मिशन में करोड़ों का घोटाला किया गया है। रोजगार की जानकारी के लिए प्लेसमेंट पोर्टल का प्रावधान करना था। 3 वर्षों तक बिना प्रावधान किए करोड़ों रुपए प्राप्त किया गया और जनवरी 2020 में पोर्टल खोला गया। 

जिसके द्वारा लगातार गलत सूचना देकर विभागीय पदाधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशियों का गबन किया जा रहा है और 5 वर्षों में मात्र 10 से 20 प्रतिशत छात्रों को ही प्रशिक्षित किया गया।

नेता प्रतिपक्ष ने राजस्व पर्षद के अपर सदस्य सुधीर कुमार के द्वारा श्रम संसाधन विभाग को भेजे गये पत्र का हवाला भी दिया गया है। दरअसल, पर्षद के अपर सदस्य सुधीर कुमार ने 12 अप्रैल 2021 को श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा था। पत्र में विभाग से 6 बिंदूओं पर जानकारी मांगी थी। 

पत्र में पहला सवाल था किसके आदेश से कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष को 9 अप्रैल 2016 को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में बुलाया था? क्या श्रम संसाधन विभाग के मंत्री को अनुमोदन प्राप्त था? क्या श्रम साधन विभाग को जानकारी नहीं थी कि विवेक सावंत जो मुख्यमंत्री आवास पर स्किल डेवलपमेंट का प्रजेंटेशन दे रहे थे, उनके खिलाफ सीबीआई कोर्ट में करोड़ों के गबन मामले में मुकदमा है? 

राजस्व पर्षद ने 9 अप्रैल 2016 की कार्यवाही उपलब्ध करवाने को कहा था। साथ ही उस बैठक में बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्किल डेवलमेंट के किस योजना को कार्यान्वित किया इसकी जानकारी मांगी थी। उस बैठक में कौन कौन उपस्थित थे? इस बारे में भी जानकारी देने को कहा था।

उन्होंने बताया कि यह भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है। पदाधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा किया गया है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को थी, इसके बावजूद इसे रोकने की कोशिश नहीं की गयी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन भ्रष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने हम से नाता तोड़ा। लेकिन खुद भ्रष्ट पदाधिकारियों को बचाने का काम करते हैं। 

पहले भी निगरानी की छापेमारी में इंजीनियर को थाने से जमानत मिल गई थी। साथ हीं उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश सरकार कौशल विकास मिशन में करोड़ों के वारे-न्यारे की जांच जांच एजेंसी से कराए।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBJD
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?