लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2025 16:17 IST

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में संशोधन का प्रस्ताव रखा था। जब विधानसभा अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव का नाम लिया तो पूरा विपक्ष शांत हो गया। वहीं सत्ता पक्ष के लोगों ठहाका लगाने लगे। 

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। जिसके बाद सदन में विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नाम को पुकारा। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में संशोधन का प्रस्ताव रखा था। जब विधानसभा अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव का नाम लिया तो पूरा विपक्ष शांत हो गया। वहीं सत्ता पक्ष के लोगों ठहाका लगाने लगे। 

दरअसल, सदन के दूसरे दिन की कार्यवाही के बाद से ही तेजस्वी यादव गायब हैं। तेजस्वी के प्रस्ताव को मूव कराने के लिए जब विधानसभा अध्यक्ष ने उनका नाम को पुकारा तो सदन में सन्नाटा पसर गया। तेजस्वी के गैर मौजूदगी में उनका प्रस्ताव मूव नहीं कर सका। जिसके बाद सदन में सत्ता पक्ष की ओर से जमकर ठहाके लगे। सत्ता पक्ष ने इस बात को लेकर मजाक उड़ाया गया कि प्रस्ताव देकर प्रस्तावक ही गायब है। 

वहीं तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी ने ना सिर्फ उनकी बल्कि पूरे विपक्ष की फसीहत करा दी। विपक्ष का सिर सदन में शर्म से झूक गया। बता दें कि सत्र की शुरुआत होते ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदस्यों को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभिभाषण पर विपक्षी दल के नेता तेजस्वी यादव अपना धन्यवाद प्रस्ताव रखेंगे। लेकिन जैसे ही चर्चा शुरू हुई, यह देखा गया कि तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं हैं। 

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को सूचित किया कि विपक्षी दल के नेता उपस्थित नहीं हैं। इस बीच सत्ता पक्ष के विधायक थोड़ी चुटकी लेने लगे और चर्चाओं के दौरान मजाकिया टिप्पणी भी की। कुछ विधायकों ने कहा कि विपक्षी दल इतनी तरह से पराजित हुआ है कि अब सदन में आना ही नहीं चाहता। इस पर सदन में हल्की हंसी और चर्चा का माहौल बन गया। 

विपक्षी दल के अनुपस्थित रहने के कारण धन्यवाद प्रस्ताव पर सीधी चर्चा नहीं हो सकी। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजद पक्ष के विधायक कुमार सर्वजीत को सदन में 12 मिनट का वक्त दिया, ताकि वे राज्यपाल के अभिभाषण और सदन में उठ रहे मुद्दों पर अपनी बात रख सकें। कुमार सरबजीत ने इस समय का उपयोग करते हुए सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए अपने विचार साझा किए। 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधान मंडल न पहुंचने पर सियासी तीरों की बारिश शुरू हो गई। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने उनकी अनुपस्थिति पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके परिवार की सुरक्षा में 160 पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, वे खुद सदन में दिखाई नहीं दे रहे। आखिर कहां गायब हो गए तेजस्वी यादव?

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान