लाइव न्यूज़ :

Leader Of Opposition In Lok Sabha: 'राहुल गांधी को 'पढ़ना' होगा, 'होमवर्क' भी करना होगा, मोदी के सामने बैठने के लिए', माधवी लता ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: June 9, 2024 17:46 IST

Leader Of Opposition In Lok Sabha: हैदराबाद से बीजेपी नेता माधवी लता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सदन में मोदी जी के सामने बैठने के लिए पढ़ना पड़ेगा, होमवर्क करना होगा, शांत होकर सुनना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता ने कहा, मोदी जी के सामने बैठने के लिए राहुल गांधी को पढ़ना पड़ेगाराहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर उठी मांग राहुल गांधी ने कहा, मुझे सोचने के लिए थोड़ा समय चाहिए

Leader Of Opposition In Lok Sabha: हैदराबाद से बीजेपी नेता माधवी लता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सदन में मोदी जी के सामने बैठने के लिए पढ़ना पड़ेगा, होमवर्क करना होगा, शांत होकर सुनना होगा। माधवी लता ने कहा कि मोदी जी के सामने बैठने से उन्हें कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुण्य की बात है कि राहुल गांधी पीएम मोदी के सामने बैठेंगे। उनका व्यक्तित्व अच्छा होगा।

भगवान ने उन पर दया कर दी है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि शनिवार कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी को संसद में विपक्ष का नेता बनाने का एक-लाइन प्रस्ताव पारित किया। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालें।

हालांकि, राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए कुछ समय मांगा है। अब राहुल गांधी के पाले में गेंद हैं। वह चाहेंगे तो नेता प्रतिपक्ष बनेंगे नहीं तो किसी और के नाम की घोषणा कर सकते हैं। यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि राहुल गांधी ने हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीटों से जीत हासिल की है। हालांकि, आगे वह कौन सी सीट छोड़ेंगे, यह फैसला भी उन्हें लेना है।

यहां बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2024 में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। लेकिन, बीजेपी, जेडीयू-टीडीपी के साथ मिलकर देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने जा रही है। 9 जून को शाम 7:15 बजे मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। 

राहुल के नेता प्रतिपक्ष बनने पर क्या कहते हैं कांग्रेसी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष का पद लेना चाहिए।  कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। मेरी व्यक्तिगत राय हमेशा राहुल गांधी को अग्रणी स्थिति में देखने की है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBJPमाधवी लताहैदराबादराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो