लाइव न्यूज़ :

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ना चैन से बैठेंगे और ना सरकार को बैठने देंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2024 14:57 IST

बीते तीन दिनों से तेजस्वी यादव अपने एक्स हैंडल पर बिहार में लगातार बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाकर सरकार को घेर रहे हैं। दो दिनों तक लगातार उन्होंने उक्त दिन में घटित क्रमवार घटना का पूरा ब्योरा देकर सरकार के इकबाल को कटघरे में खड़ा किया।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने नीट परीक्षा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलाउन्होंने कहा देश के स्तर पर होने वाले इस परीक्षा में हुई धांधली में परीक्षा माफिया, सरकारी कर्मी और अभ्यर्थी गिरफ्तार हो चुके हैंनेता प्रतिपक्ष ने रविवार को एक्स पर लिखा है कि महागठबंधन सरकार में उन्होंने पांच लाख से ज्यादा नौकरियां दी

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं। बीते तीन दिनों से वे अपने एक्स हैंडल पर बिहार में लगातार बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाकर सरकार को घेर रहे हैं। दो दिनों तक लगातार उन्होंने उक्त दिन में घटित क्रमवार घटना का पूरा ब्योरा देकर सरकार के इकबाल को कटघरे में खड़ा किया। इसी कड़ी में उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि देश के स्तर पर होने वाले इस परीक्षा में हुई धांधली में परीक्षा माफिया, सरकारी कर्मी और अभ्यर्थी गिरफ्तार हो चुके हैं। बावजूद सरकार इस प्रकरण पर आंखें मूंदे हुए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने रविवार को एक्स पर लिखा है कि महागठबंधन सरकार में उन्होंने पांच लाख से ज्यादा नौकरियां दी। चुनाव प्रचार के दौरान भी रिक्त पदों का मसला उठाते रहे। सरकार में रहते हुए हमने तीन लाख से अधिक नौकरियां प्रक्रियाधीन कराई। लेकिन सरकार युवाओं के भविष्य के मसले पर मौन है। उन्होंने कहा हमने पूर्व में ही सरकार को चेतावनी दी थी कि आचार संहिता हटते ही तीसरे चरण में एक लाख शिक्षकों की भर्ती हो। तीन लाख से अधिक रिक्त पद पड़े हैं, उन पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर जाए। लेकिन, ऐसा हो नहीं रहा। 

तेजस्वी ने लिखा है कि 17 महीने सरकार में रहकर, सरकार से हटने के बाद से लेकर पूरे चुनाव प्रचार में भी निरंतर बताया और लगातार मांग की है कि हमने 17 महीनों में 5 लाख नौकरियां देने के अलावा सभी विभागों में रिक्तियों को भरने के आदेशानुसार उस वक़्त तक 7 लाख से अधिक नौकरियां प्रक्रियाधीन करवाई थी। जब तक बिहार के युवाओं को 10 लाख नौकरियों का कमिटमेंट पूरा नहीं करेंगे, ना चैन से बैठेंगे और ना सरकार को बैठने देंगे। हमारा संकल्प, हमारा प्रण हम करेंगे और कराएंगे पूर्ण।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष