लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार और ललन सिंह की जोड़ी पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: February 7, 2023 19:18 IST

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि कभी ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दांत गिनते थे और नीतीश कुमार दांत छुपाते फिरते थे। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जी अपने अनुभव को शेयर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि कभी ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दांत गिनते थे और नीतीश कुमार दांत छुपाते फिरते थेविजय सिन्हा ने कहा कि सतीश कुमार ने राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार को ताकत दिया था, लेकिन उनके साथ क्या किया गया?

पटना: बिहार में सत्ताधारी दल जदयू में जारी घमासान पर तंज कसते हुए भाजपा ने उपेन्द्र कुशवाहा के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की जोड़ी को खूब सुनाया है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि कभी ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दांत गिनते थे और नीतीश कुमार दांत छुपाते फिरते थे। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जी अपने अनुभव को शेयर कर रहे हैं। उन्हें यह भी याद होगा कि नीतीश कुमार को जिन लोगों ने सम्मान दिया उनके साथ धोखा दिये हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि सतीश कुमार ने राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार को ताकत दिया था, लेकिन उनके साथ क्या किया गया? जो भी उन्हें मजबूती प्रदान करता है, उसी को नीतीश कुमार कमजोर किए हैं। उसी को ठेल कर ये कुर्सी पर बैठे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सतीश कुमार को ठगा अब उपेंद्र कुशवाहा के साथ कर रहे हैं। 

उन्होंने नीतीश कुमार और ललन सिंह का मजाक उड़ाते हुए कहा कि आज उपेंद्र कुशवाहा को ललन बाबू परेशान कर रहे हैं। वैसे ललन बाबू भी तो इस रास्ता से गुजर चुके हैं। एक समय था जब वही बात ललन बाबू के लिए भी कही जा रही थी। मुख्यमंत्री किस तरह से कमेंट करते थे और वह (ललन सिंह) पेट का दांत गिनने में लगे रहते थे और ऐ (नीतीश कुमार) दांत छुपाते फिर रहे थे। 

विजय सिन्हा ने कहा कि वैसे तो यह उनकी पार्टी के अंदर का मामला है। लेकिन इस तरह का खेल कहीं ना कहीं विश्वास को कमजोर करता है। जनता के बीच इकबाल को खत्म करता है। सच्चाई यही है कि जेडीयू आज अपनी विश्वसनीयता खो दिया है। 

उल्लेखनीय है कि राज्य की राजनीति में पॉलिटिकल डेंटिस्ट के नाम से मशहूर ललन सिंह ने 12 साल पहले ललन सिंह ने साल 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त नीतीश कुमार के दांत को भी खोजा था। ललन सिंह ने दुश्मनी के दिनों में कहा था कि नीतीश कुमार के पेट के दांत मैं ही तोड़ूंगा। 

एक जनसभा में उन्होंने कहा था कि 'नीतीश कुमार के पेट में कहां-कहां दांत है, वो सिर्फ और सिर्फ हम जानते हैं। उनके साथ 24 साल काम किया है। कौन-कौन पॉइंट पर दांत है, वो हमहीं को मालूम है। आप चिंता नहीं करिए सर्जरी करके सब दांत निकाल देंगे। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारLalan SinghजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप