लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया दावा, कहा- बिहार के ऊपर 3 लाख 19 हजार 618 करोड़ रुपये का कर्ज है

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2025 16:53 IST

सरकार की गलत नीतियों की वजह से बिहार के हर व्यक्ति पर 25 हजार का कर्जा है। बिहार के बजट पर उन्होंने 1947 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय साक्षरता दर 12 फीसदी, भारत का बजट 197 करोड़ था। जबकि 1952-53 बिहार का बजट 30 करोड़ था। 

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा में सोमवार को बिहार विनियोग संख्या विधेयक 2025 का विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा भाजपा और उनके नेताओं पर हमलावर दिखे। इस दौरान उन्होंने राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि आज बिहार देश के उन राज्यों में शामिल है जो सबसे ज्यादा कर्ज लेता है। बिहार के ऊपर फिलहाल 3 लाख 19 हजार 618 करोड़ रुपये का कर्ज है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से बिहार के हर व्यक्ति पर 25 हजार का कर्जा है। बिहार के बजट पर उन्होंने 1947 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय साक्षरता दर 12 फीसदी, भारत का बजट 197 करोड़ था। जबकि 1952-53 बिहार का बजट 30 करोड़ था। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि 1990 में लालू जी समय बने तो उस समय बिहार का बजट 3000 करोड़ था। 2005-06 में जब उन्होंने नीतीश कुमार का सत्ता सौंपी तो उस समय बिहार का बजट 28 हजार करोड़ था। यानी लगभग साढ़े 9 गुना बजट राजद शासन बढ़ा। जबकि उसके बाद के शासन काल में 28 हजार करोड़ को अब 20 साल में 2.78 करोड़ रुपए पहुंचाया गया। यानि जो बढ़ोतरी हुई वह साढ़े नौ गुना बजट बढ़ा। तो किस बात का पीठ थपथपा रहे है। यह तो बढ़ता ही रहेगा। इसमें आप कौन सा तीर मार लिया? 

उन्होंने कहा कि भारत के बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। केंद्र सरकार बार-बार एक ही टेप रिकॉर्डर की तरह बिहार के प्रति अपने रवैये को दोहरा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सबसे गरीब राज्य है और यहां बेरोजगारी सबसे अधिक है। अपराध और भ्रष्टाचार में भी बिहार का कोई मुकाबला नहीं है। सरकार के आत्म चिंतन और मंथन से कोई फायदा नहीं हो रहा है। 

तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिता और बेटी के रिश्ते पर भी असभ्य बयान दे चुके हैं। हमारी बहन ने पिता लालू यादव को किडनी दी थी। उस पर उन्होंने कहा था कि टिकट के लिए उन्होंने किडनी दी। ऐसी छोटी सोच पर क्या कह सकते हैं। 

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अब अपराधियों की भी जाति गिनी जा रही है। जबकि अपराधियों का कोई जाति-धर्म नहीं होता। लेकिन एक विशेष जाति से अपराधियों को जोड़ा जा रहा है। इतना ही जाति ढूंढने का शौक है जो डीजीपी को आदेश दें कि अपराधियों की भी जाति का ब्यौरा दिया जाए। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब तो चुनाव आने वाला है। प्रधानमंत्री जी बिहार आएंगे और लिट्टी चोखा खाएंगे। प्रधानमंत्री जी बिहार आये हम उनका स्वागत करेंगे। लालू जी प्रधानमंत्री जी को सत्तू सान करके देंगे खाने के लिए। इस दौरान तेजस्वी ने ये भी दावा किया कि साल के आखिरी में होने वाले चुनाव के बाद सबको ज्ञान आ जायेगा।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारतबिहार में कई जिलों में 10 फीट तक नीचे गया भूजल स्तर, भूजल में आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन की मात्रा तय सीमा से ज़्यादा

भारत अधिक खबरें

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर