लाइव न्यूज़ :

केरल के निकाय चनावों में एलडीएफ चल रही आगे: रुझान

By भाषा | Updated: December 16, 2020 15:44 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 दिसंबर केरल में बुधवार को स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना शुरू होने के साथ ही शुरुआती रुझानों से पता चला कि सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा कुल 941 पंचायतों में से 520 में बढ़त बनाए हुए है।

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार एलडीएफ कुल 152 में से 14 जिला पंचायतों और 108 ब्लॉक पंचायतों में भी अग्रणी रहा।

चार जिला पंचायतों में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ आगे रही।

राज्य के छह निगमों में से एलडीएफ और यूडीएफ तीन-तीन में बढ़त बनाए हुए थे। 26 पंचायतों में भाजपा आगे है।

1,200 स्थानीय स्वशासी निकायों में छह निकमों सहित कुल 21,893 वार्डों, 941 ग्राम पंचायतें, 14 जिला पंचायतें और 87 नगर पालिकाओं में आठ, 10 और 14 दिसंबर को तीन चरणों में मतदान हुआ।

पहले चरण में 73.12 प्रतिशत, दूसरे चरण में 76.78 और तीसरे व अंतिम चरण में 78.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

वामपंथी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि सोने की तस्करी के मामले और अन्य मामलों सहित विपक्षी कांग्रेस और भाजपा द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों के माध्यम से माकपा के खिलाफ 'घृणा अभियान' विफल रहा।

माकपा के वरिष्ठ नेता कोडियारी बालाकृष्णन ने मीडिया से कहा कि वामदलों के खिलाफ सभी घृणा अभियान गलत साबित हुए हैं ।

राज्य के वित्त मंत्री टी एम थॉमस आइजैक ने एक ट्वीट में कहा कि एलडीएफ स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार जीत की ओर बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए