लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर जिला अदालत परिसर में गोली लगने से वकील की मौत, मायावती ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए

By भाषा | Updated: October 18, 2021 15:25 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 18 अक्टूबर शाहजहांपुर जिला अदालत की तीसरी मंजिल पर सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधिवक्ता की गोली लगने से मौत हो गई।

घटना के बाद जिले के अधिवक्ता अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर बैठ गए हैं।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि सोमवार को जिला अदालत में तीसरी मंजिल स्थित एक कार्यालय पर जलालाबाद निवासी अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह (38) एक क्लर्क के पास अपने मुकदमे के संबंध में बात करने गये थे ।

कार्यालय के क्लर्क ने बताया कि इसी बीच गोली चलने की आवाज हुई और अधिवक्ता गिर पड़े गोली उनके सिर में लगी थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल के पास से एक 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला है।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह तथा पुलिस की जांच टीम भी पहुंच गई हैं। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना से नाराज अधिवक्ता खिरनी बाग चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं और उन्होंने काम बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जब तक अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक सभी अधिवक्ता अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर रहेंगे । उन्होंने मृतक के परिजन को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की भी मांग की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का एक पैनल भी बना दिया गया है। मृतक अधिवक्ता के परिजनों को सूचना भेज दी गई है । अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

शाहजहांपुर की इस घटना पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।

उन्होंने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के अदालत परिसर में वकील की आज दिन दहाड़े हुई हत्या अति-दुखद व शर्मनाक है, जो राज्य की भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति व इस सम्बंध में सरकारी दावों की पोल खोलती है। अब अन्ततः यही सवाल उठता है कि प्रदेश में सुरक्षित कौन है? सरकार इस ओर समुचित ध्यान दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए