लाइव न्यूज़ :

'प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अति-दयनीय', बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: August 18, 2020 11:45 IST

मायावती ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि इन जघन्य घटनाओं को देखे तो जनता को सपा व भाजपा सरकार की कार्यशैली में कोई खास अन्तर देखने को नहीं मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा मायावती ने भाजपा के साथ-साथ सपा और कांग्रेस को भी घेरा।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि उत्पीड़न, बलात्कार, हत्या आदि की घटनायें साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अति-दयनीय है ।

मंगलवार को मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि ''यूपी में सभी वर्गों/धर्मों व खासकर दलितों के साथ आए दिन द्वेष, उत्पीड़न, बलात्कार, हत्या आदि की मानवता को शर्मसार करने वाली घटनायें साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अति-दयनीय है। इन घटनाओं के प्रति सरकारी लीपापोती से हालात में और बिगड़ रहे हैं, सरकार ध्यान दे।''

उन्होंने भाजपा के साथ-साथ सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। मायावती ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि इन जघन्य घटनाओं को देखे तो जनता को सपा व भाजपा सरकार की कार्यशैली में कोई खास अन्तर देखने को नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के राज में तो यहाँ पीड़ितों की एफआइआर तक भी नहीं दर्ज की जाती थी। साथ ही उस दौरान मीडिया भी आज की तरह उतना सक्रिय नहीं था।'' 

उधर, सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में ‘जंगलराज’ चरम पर है। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की मांग की। राज्य के आजमगढ़ जिले में पिछले दिनों एक दलित ग्राम प्रधान की हत्या के मामले को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है। अब एक और भयानक घटना- सरपंच सत्यमेव ने दलित होकर ‘ना’ कहा जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गयी। सत्यमेव जी के परिवारजनों को संवेदनाएं।’’

टॅग्स :मायावतीउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया