लाइव न्यूज़ :

लातूर नगर निगम चुनावः भाजपा और राकांपा की राह अलग?, सभी 70 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, एमलएमसी इलेक्शन में भी गठजोड़ नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 09:04 IST

Latur Municipal Corporation Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन करने को लेकर गंभीरतापूर्वक प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देLatur Municipal Corporation Elections: राकांपा के नेता गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक थे।Latur Municipal Corporation Elections: भाजपा पूरी ताकत के साथ एमलएमसी चुनाव लड़ेगी।Latur Municipal Corporation Elections: राकांपा के जिला नेतृत्व को ऐसी ताकतों से सतर्क रहने की सलाह दी।

Latur: महाराष्ट्र में लातूर नगर निगम (एलएमसी) चुनाव के लिए भाजपा और राकांपा के बीच बहुप्रतीक्षित गठबंधन अब होता हुआ नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि भाजपा ने घोषणा की है कि वह सभी 70 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के पूर्व मंत्री और लातूर चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी संभाजीराव पाटिल नीलांगेकर ने बताया कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन करने को लेकर गंभीरतापूर्वक प्रयास किया।

उन्होंने दावा किया कि जिले में राकांपा के वरिष्ठ नेताओं के इच्छा जताने के बावजूद दूसरे और तीसरे स्तर के पदाधिकारियों की वजह से गठबंधन नहीं हो सका। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री बाबासाहेब पाटिल, पूर्व मंत्री संजय बंसोड़े और एमएलसी विक्रम काले समेत राकांपा के नेता गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक थे।

नीलांगेकर ने कहा कि हालांकि राकांपा के नेतृत्व का साथ देने वाले पदाधिकारियों ने कथित तौर पर इस समझौते को नाकाम कर दिया। भाजपा विधायक ने गठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार लोगों का नाम लेने से इनकार करते हुए राकांपा के जिला नेतृत्व को ऐसी ताकतों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ एमलएमसी चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :Latur Municipal Corporationदेवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारAjit PawarLatur
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?