लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में देंगी 1 करोड़ रुपये की राशि

By भाषा | Updated: February 27, 2019 21:54 IST

हृदयनाथ ने घोषणा की कि दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट भी पांच लाख रुपये दान देगा।

Open in App

 स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान के लिए भारतीय सेना को एक करोड़ रुपये दान करेंगी। यह बात लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ ने एक बयान में कही।हृदयनाथ ने घोषणा की कि दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट भी पांच लाख रुपये दान देगा।हृदयनाथ ने कहा, ‘‘हम उन्हें सलाम करते हैं जो हमारे कल्याण के लिए सीमाओं पर खड़े होते हैं। यह हमारा विनम्र योगदान है।’’ चेक मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा जिसका आयोजन 24 अप्रैल को मुम्बई में शनमुखानंद हॉल में किया जाएगा।गत 14 फरवरी को एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरा अपना वाहन सीआरपीएफ की बस से टकरा दिया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैशे मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। उक्त हमला सीआरपीएफ के 78 वाहनों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था जो जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलालता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने F-16 सहित 12 विमान खोए, IAF चीफ एपी सिंह

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

भारतMaharashtra: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे अस्पताल विवाद पर लता मंगेशकर के परिवार को 'लुटेरों का गिरोह' कहा

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?