लाइव न्यूज़ :

Lata Mangeshkar: राज्यसभा सांसद रह चुकीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2022 21:45 IST

Lata Mangeshkar: 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर की मौत के बाद देश की आवाज खामोश हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकप्रिय गायिका की आवाज हमेशा हमारे दिलों में गूंजेंगी।36 भाषाओं के गीतों को अपनी बेमिसाल आवाज दी थी।आतंकवाद रोकथाम अध्यादेश की जगह ली थी।

Lata Mangeshkar: राज्यसभा की मनोनीत सदस्य रह चुकीं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर भले ही संसद के सत्र में नियमित रूप से शामिल नहीं हुआ करती थीं, लेकिन उन्होंने आतंकवाद रोकथाम विधेयक (पोटा) के पक्ष में मतदान किया था। यह विधेयक 2002 में संसद के एक संयुक्त सत्र में पारित किया गया था।

लता (92) का रविवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें संसद के उच्च सदन, राज्यसभा में नवंबर 1999 में मनोनीत किया गया था और उनका कार्यकाल 21 नवंबर 2005 को पूरा हुआ था। वह राज्यसभा की कार्यवाही में बहुत कम शामिल हुई थीं और उनका मानना था कि वह संसद के अनुपयुक्त हैं।

हालांकि, तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री प्रमोद महाजन ने 21 मार्च 2002 को आतंकवाद रोकथाम विधेयक पर सदन में अधिकतम सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित की थी। आगे चलकर, दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में विधेयक ने पारित होने पर आतंकवाद रोकथाम अध्यादेश की जगह ली थी।

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के पास उच्च सदन में बहुमत नहीं था और विधेयक लता सहित 98 सदस्यों के समर्थन के बावजूद पारित नहीं हो सका था क्योंकि इसके खिलाफ 113 सदस्यों ने मतदान किया था।

बाद में, 26 मार्च 2002 को संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा का एक संयुक्त सत्र बुलाया गया, जिसने आतंकवाद रोकथाम विधेयक को पारित कर दिया। इसके समर्थन में 425 और विरोध में 296 सदस्यों ने मतदान किया था। संसद के रिकार्ड से पता चलता है कि लता ने दोनों मौकों पर मतदान किया था। राज्यसभा में 21 मार्च को और संयुक्त सत्र में 26 मार्च को भी। लता ने संसद के सेंट्रल हॉल में आजादी की 50 वीं वर्षगांठ संबंधी समारोहों में भी भाग लिया था। 

टॅग्स :लता मंगेशकरसंसददिल्लीअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील