लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमले में मारे गए एसपीओ को दी गई अंतिम विदाई, लॉकडाउन के कारण सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही हुए शामिल

By भाषा | Updated: April 14, 2020 18:43 IST

कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण एसपीओ पासिद इकबाल अंतिम विदाई में कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में इकबाल की मौत हो गई थी।आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल विक्रम का किश्तवाड़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में मारे गए एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को मंगलवार को उनके गांव में दफनाया गया। दक्षिण प्रखंड के ऊंचाई पर स्थित तांडर गांव में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एसपीओ पासिद इकबाल अपने साथी एसपीओ विक्रम सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध आतंकवादियों ने कुल्हाड़ियों से हमला किया था। हमले में इकबाल की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल विक्रम का यहां के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोरोना वायरस की रोकथाम के तहत लागू लॉकडाउन के कारण कुछ करीबी रिश्तेदार ही इकबाल की अंतिम विदाई में शामिल हुए। अधिकारियों ने कहा कि इकबाल को पलमार गांव के कब्रिस्तान में दफनाए जाने से पहले जिला पुलिस लाइन में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन से पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके गांव ले जाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इकबाल के हत्यारों को पकड़ने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान की है, जिनमें आशिक हुसैन और बशारत हुसैन शामिल हैं। दोनों स्थानीय निवासी हैं और आंतकी संगठन से जुड़े बताए गए हैं। बलात्कार का आरोपी आशिक अभी 20 दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया है।

टॅग्स :मार्टरजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी