लाइव न्यूज़ :

टीका-भगवा पहनकर समुद्र के रास्ते भारत में दाखिल हुए लश्कर के 6 आतंकी, हाई अलर्ट पर तमिलनाडु!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2019 11:05 IST

इंटेलिजेंस इनपुट्स के मुताबिक आतंकवादी श्रीलंका के रास्‍ते भारत में प्रवेश किए हैं। इन 6 आतंकवादियों में एक पाकिस्‍तानी और पांच श्रीलंका के तमिल आतंकी है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार रात 11.30 बजे पुलिस कमिश्नर और सभी पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट भेजा गया है।सभी आतंकवादी मुस्लिम हैं लेकिन उन्‍होंने हिंदुओं की तरह से वेशभूषा धारण कर रखा है।

लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकी तमिलनाडु में दाखिल हो चुके हैं। इंटेलिजेंस इनपुट के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इनपुट मुख्य रूप से कोयम्बटूर शहर के लिए है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं और सघन जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार रात 11.30 बजे पुलिस कमिश्नर और सभी पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट भेजा गया है। माना जा रहा है कि आतंकवादी श्रीलंका के रास्‍ते भारत में प्रवेश किए हैं। इन 6 आतंकवादियों में एक पाकिस्‍तानी और पांच श्रीलंका के तमिल आतंकी है। ये सभी आतंकवादी मुस्लिम हैं लेकिन उन्‍होंने हिंदुओं की तरह से वेशभूषा धारण कर रखा है। लश्‍कर आतंकवादियों ने तिलक और भभूत लगा रखा है। 

आतंकियों को पकड़ने के लिए इंटेलिजेंस सभी जिलों और कोस्टल इलाकों में सक्रिय है। अधिकारियों ने सभी नावों की आवाजाही पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मछुवारों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार रात से ही ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इसमें पुलिस स्टेशनों के साथ, मंदिर, लॉज और सार्वजनिक स्थान शामिल हैं।

गौरतलब है कि 4 अप्रैल को श्रीलंका के बारे में जारी अलर्ट सही साबित हुआ था। श्रीलंका में ईस्टर संडे पर आतंकी हमले से 17 दिन पहले भी भारत ने अलर्ट कर दिया था। 

टॅग्स :तमिलनाडुआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो