लाइव न्यूज़ :

जम्मू और सांबा में बड़ी संख्या में लोगों ने पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:01 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के जम्मू और सांबा में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान अलग-अलग आकार की रंग-बिरंगी पतंगें आसमान में छाई रहीं।पर्यटन निदेशालय द्वारा जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम (जेकेटीडीसी) के सहयोग से यहां तवी रिवर फ्रंट पार्क में जम्मू पतंग महोत्सव के दूसरा संस्करण का आयोजन किया गया था। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन संभागीय आयुक्त राघव लंगर ने किया। इस कार्यक्रम में 50 लोगों ने हिस्सा लिया।जम्मू के पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय ने कहा, ''पतंग प्राचीन काल से (हमारी) परंपरा का एक हिस्सा रही हैं और आज भी, उन्हें विभिन्न त्योहारों और उत्सवों के दौरान उड़ाया जाता है। जब हमने जम्मू में पतंगबाजी महोत्सव आयोजित करने के बारे में सोचा था तो तब हमें यकीन था कि इस इस उत्सव को ऐसी ही शानदार प्रतिक्रिया मिलेगी।'' सांबा जिला प्रशासन ने रानी सुचेत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, अराज़ी में पतंग महोत्सव का आयोजन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

भारतJammu Kashmr: कश्मीर में सूखे ने औषधीय जैव विविधता के लिए 'गंभीर खतरा' पैदा कर दिया

भारतKashmir in Winters: कश्मीर में इस साल प्रवासी पक्षियों की भरमार, शालबुग वेटलैंड में पहुंचें लाखों पक्षी

भारतJammu-Kashmir: सर्दियों में स्वर्ग की तरह दिखा सोनमर्ग, घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेसेस

भारतपहलगाम हमले के बाद पहली बार गुलमर्ग में 100 परसेंट आक्यूपेंसी, कश्मीर में टूरिज्‍म को जबरदस्त बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम