लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम शख्स ने पीएम मोदी की कमरे में लगाई तस्वीर तो मकान मालिक ने घर खाली करने और पीटने की दी धमकी, पुलिस के जनसुनवाई में बताई आपबीती

By अनिल शर्मा | Updated: March 30, 2022 10:22 IST

इंदौर के रहनेवाले युसूफ खान ने शिकायत की कि उसके मकान मालिक याकूब मंसूरी, सुल्तान मंसूरी, शरीफ मंसूरी उन पर घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। युसूफ ने बताया कि वह प्रधामनंत्री मोदी का प्रशंसक है और उनका सम्मान करता है। खान ने कहा कि वह पीएम मोदी के भाषणों का पालन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर के पीर गली में रहनेवाले युसूफ खान ने पुलिस को बताया कि वह पीएम मोदी का प्रशंसक है और उनकी तस्वीर कमरे में लगा रखा हैमोदी की तस्वीर लगाने को लेकर युसूफ के मकान मालिक उसको पीटने और घर खाली करने की धमकी दे रहे हैं

इंदौर: इंदौर में एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि कमरे में पीएम मोदी की तस्वीर लगाने को लेकर उसके मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा और मारने की धमकी दी। मंगलवार स्थानीय पुलिस के 'जनसुनवाई' में इंदौर के पीर गली में रहनेवाले युसूफ खान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से प्रेरित हैं और घर में उनकी फोटो है।

युसूफ ने शिकायत की कि उसके मकान मालिक याकूब मंसूरी, सुल्तान मंसूरी, शरीफ मंसूरी उन पर घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। युसूफ ने बताया कि वह प्रधामनंत्री मोदी का प्रशंसक है और उनका सम्मान करता है। खान ने कहा कि वह पीएम मोदी के भाषणों का पालन करता है।

बकौल युसूफ- मैं मोदी के भाषणों का पालन करता हूं। उनकी तस्वीर मेरे घर में है। उन्होंने (जमींदारों ने) मुझे इसे हटाने के लिए कहा और धमकी दी कि वे मुझे पीटेंगे और मुझे घर खाली करने के लिए मजबूर करेंगे।" युसूफ ने यह भी कहा कि वह "संघ की विचारधारा" के साथ जुड़ा हुआ है और प्रासंगिक लेख पढ़ता है।

शिकायत का जिक्र करते हुए, अतिरिक्त डीसीपी मनीषा पाठक सोनी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है और कोई भी यूसुफ खान को घर में अपनी पसंद की तस्वीरें लगाने से नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई के लिए सदर बाजार थाने को निर्देश दे दिए गए हैं।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradeshनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप