लाइव न्यूज़ :

Land for Railway job scam: राबड़ी देवी-तेज प्रताप यादव से पूछताछ?, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान तेज, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2025 16:14 IST

Land for Railway job scam: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार को जिन लोगों ने लूटा है या बर्बाद किया है, वे अब बच नहीं पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविरोधियों को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।जनता की कमाई को लूटा, उसे सजा जरूर मिलेगी।संस्कृति में कहा गया है- जैसी करनी वैसी भरनी।

पटनाः रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के द्वारा मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव से पूछताछ किए जाने को लेकर के विधानसभा के भीतर और बाहर पर जबर्दस्त सियासी घमासान देखने को मिला। सत्ता पक्ष इसे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई बता रहा है, तो विपक्ष इसे राजनीतिक हथकंडा करार देने में जुटा है। राजद विधायक ललित यादव ने जांच एजेंसियों की कार्रवाई को राजनीतिक दबाव का नतीजा बताते हुए कहा कि यह सत्ता पक्ष की रणनीति है, जो विरोधियों को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

  

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार को जिन लोगों ने लूटा है या बर्बाद किया है, वे अब बच नहीं पाएंगे। चाहे नेता हों या अधिकारी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। एनडीए की यह खुली चेतावनी है कि जिसने जनता की कमाई को लूटा, उसे सजा जरूर मिलेगी।

जबकि भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने इस पूरे मामले को कर्मों का फल बताते हुए कहा कि विज्ञान कहता है कि हर क्रिया की विपरीत प्रतिक्रिया होती है और सनातन संस्कृति में कहा गया है- जैसी करनी वैसी भरनी। जब इन लोगों के पास सत्ता थी, तब इन्होंने इसका दुरुपयोग किया। जमीन के बदले नौकरियां दीं और घोटाले किए, अब इन्हें इसका जवाब देना ही होगा।

वहीं, इस मुद्दे पर लालू परिवार के करीबी विधान पार्षद सुनील सिंह ने कहा कि यह कोई नई घटना नहीं है। यह सुनते सुनते हम लोगों के दोनों काम पक चुके हैं। जब भी चुनाव आता है, चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव हो, इनके तीन जो मेन हार्डकोर कार्यकर्ता हैं पूरी तरह से सक्रिय हो जाते हैं।

ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स सक्रिय होकर काम करते हैं। जो काम भाजपा के कार्यकर्ता नहीं कर पाते हैं वह ये तीन सक्रिय हार्डकोर कार्यकर्ता करते हैं। उन्होंने कहा कि कहने को तो तीनों ऑटोनोमस बॉडी हैं, लेकिन यह बिना आका के आदेश के एक कप चाय भी नहीं पी सकता।

विधानसभा का चुनाव नजदीक आ गया है और जिस तरह से सरकार चौतरफा फेल हो चुकी है तो ऐसी हालत में इन कार्यकर्ताओं को लगाने के अलावा इनके पास दूसरा कोई उपाय नहीं है। सैकड़ों बार लालू परिवार को ऐसे नोटिस भेजे जा चुके हैं और सैकड़ों बार ये लोग जवाब दे चुके हैं। हर बार एक ही सवाल और एक ही जवाब होता है।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम