लाइव न्यूज़ :

Land for Jobs case: लालू यादव और बेटे तेज प्रताप-तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने पूर्व एमएलए अरुण सिंह और विधायक पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा, 7 अक्टूबर तक हाजिर हो?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2024 16:04 IST

Land for Jobs case: केस में सीबीआई और ईडी ने इस मामले में लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, दूसरी बेटी हेमा यादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप यादव की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक भी थे। 7 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है।

Land for Jobs case: लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेज प्रताप यादव एवं तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीनों को समन जारी किया है। पहली बार है जब कोर्ट ने लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को भी समन भेजा है। कोर्ट ने पूर्व विधायक अरुण सिंह के साथ-साथ उनकी विधायक पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि तेज प्रताप यादव की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। वह एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक भी थे। कोर्ट ने समन जारी कर 7 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है।

बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के द्वारा दायर किए गए पूरक आरोप पत्र को संज्ञान में लिया और तेजस्वी यादव और लालू यादव समेत 8 आरोपितों को समन भेजकर हाजिर होने का आदेश दिया है। किरण देवी संदेश विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। ईडी ने पूर्व में उनके आवास में भी छापेमारी की थी। वहीं अब कोर्ट का समन मिलने के बाद उन्हें अदालत में पेश होना होगा।

जानकारी के अनुसार इस मामले में तेजस्वी यादव और लालू यादव समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल हुई थी, जिनमें में से तीन आरोपी की मौत हो चुकी है। आरोप के अनुसार रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद ने भारतीय रेलवे के 11 जोन में ग्रुप डी की बाहुबलियों में भ्रष्टाचार किया था और लोगों की जमीनें और फ्लैट लेकर उन्हें रेलवे में नौकरी दी थी।

इस मामले की सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसी जांच कर रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि लालू ने अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर इन जमीनों की रजिस्ट्री कराई थी। इस केस में सीबीआई और ईडी ने इस मामले में लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, दूसरी बेटी हेमा यादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया हैं।

बता दें कि ईडी और सीबीआई ने इस मामले में भोला यादव और अमित कात्याल के अलावा लालू यादव, तेजस्वी, राबड़ी मीसा सभी जमानत पर हैं। वहीं, इस मामले में जदयू के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जांच एजेंसियों का काम है जांच करना और वो कर रही है। ये तो कानूनी प्रक्रिया है और ये तो चलती रहती है। इस पर हम लोग क्या कह सकते हैं?

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवराबड़ी देवीमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप