लाइव न्यूज़ :

Land for job scam case: 7 अक्टूबर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सपरिवार पेश होंगे लालू यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2024 15:43 IST

बता दें कि लालू यादव और तेजस्वी यादव सहित 8 आरोपियों को 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होना है। सबसे अहम बात है कि इस बार कोर्ट ने पहली बार तेज प्रताप यादव को तलब किया है। 

Open in App

पटना: लैंड फॉर जॉब मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सपरिवार सोमवार अर्थात 7 अक्टूबर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना है। तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं, जबकि लालू यादव और राबड़ी देवी पटना से दिल्ली गईं। बता दें कि लालू यादव और तेजस्वी यादव सहित 8 आरोपियों को 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होना है। सबसे अहम बात है कि इस बार कोर्ट ने पहली बार तेज प्रताप यादव को तलब किया है। 

तेजप्रताप यादव लैंड फॉर जॉब मामले में कल पहली बार कोर्ट में पेश होंगे। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि, तेज प्रताप यादव की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। किरण देवी और तेजप्रताप यादव को भी राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने समन जारी किया। उल्लेखनीय है कि ईडी ने 6 अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। 

तेजस्वी यादव व लालू यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। साथ ही कुल 11 लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल हुई थी। जिनमें में से तीन आरोपी की मौत हो चुकी है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि ए के इंफोसिस्टम द्वारा बिहार में राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को 2014 में बड़ी तादाद में जमीन ट्रांसफर किया गया। तेज प्रताप यादव भी लालू यादव परिवार के सदस्य है और मनी लांड्रिंग में इनकी भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रथम दृष्टया में पर्याप्त सबूत हैं। इस मामले मे बड़ी तादाद में जमीन का ट्रांसफर हुआ। कोर्ट ने कहा था कि एजेंसी की चार्जशीट के मुताबिक यादव परिवार द्वारा पद का दुरुपयोग किया गया और यादव परिवार के नाम पर जमीन का ट्रांसफर हुआ। 

कोर्ट ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे और तेजस्वी यादव के खिलाफ भी मामले में पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने कहा कि किरण देवी ने मीसा भारती के नाम पर जमीन ट्रांसफर किया। जिसके बदले में किरण देवी के बेटे को नौकरी दी गई। इस मामले में किरण देवी के पति भी शामिल थे।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडीतेजस्वी यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम