लाइव न्यूज़ :

लालू का दावा- महागठबंधन में वापस आना चाहते थे नीतीश कुमार; प्रशांत किशोर ने किया पलटवार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 5, 2019 11:29 IST

प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव के दावे को फर्जी बताते हुए कहा कि अगर वो राज खोलने लगें तो लालू प्रसाद असहज हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद की किताब 'गोपालगंज टु रायसीना: माय पॉलिटिकल जर्नी' रिलीज हो रही है किताब लालू प्रसाद ने नलिन वर्मा के साथ मिलकर लिखी है।

राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी को छोड़कर महागठबंधन में वापस आना चाहते थे। लेकिन लालू ने उन्हें मना कर दिया क्योंकि वो नीतीश कुमार पर पूरी तरह विश्वास खो चुके थे। लालू प्रसाद यादव ने अपनी जल्दी ही रिलीज होने वाली किताब 'गोपालगंज टु रायसीना: माय पॉलिटिकल जर्नी' में दावा किया है कि जेडीयू के उपाध्यक्ष और नीतीश के दूत प्रशांत किशोर ने पांच मौकों पर उनसे मुलाकात की थी। प्रशांत किशोर ने लालू के दावे का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जेडीयू में शामिल होने से पहले उन्होंने लालू से मुलाकात की थी लेकिन उसमें क्या-क्या बातें हुईं अगर सार्वजनिक कर दें तो लालू को शर्मसार होना पडे़गा।

प्रशांत किशोर ने लिखा, 'लालूजी द्वारा बताए गए दावे गलत हैं. यह और कुछ नहीं बल्कि एक ऐसे नेता द्वारा अपनी प्रासंगिकता बताने की कोशिश का एक घटिया प्रयास है जिनके अच्छे दिन पीछे छूट चुके हैं।'

तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद दे दावे से सहमति जताते हुए कहा कि वो पूरी जिम्मेदारी के साथ इस बात की तस्कीद करते हैं। एनडीए में शामिल होने के 6 माह के अंदर नीतीश कुमार ने कई माध्यमों से महागठबंधन में वापस आने का प्रस्ताव रखा था लेकिन लालू जी ने मना कर दिया।

बता दें कि जल्दी ही लालू प्रसाद की किताब  'गोपालगंज टु रायसीना: माय पॉलिटिकल जर्नी' रिलीज हो रही है। ये किताब लालू प्रसाद ने नलिन वर्मा के साथ मिलकर लिखी है। इसमें लालू ने लिखा है कि प्रशांत किशोर की यह मंशा थी कि अगर मैं जेडीयू को लिखित में समर्थन दे दूं तो वो बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन में दोबारा शामिल हो सकते हैं।

लालू प्रसाद ने लिखा है कि नीतीश के ऊपर से उनकी विश्वास खत्म हो चुका है। बाकी और मन में किसी बात की कड़वाहट नहीं है।

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवलोकसभा चुनावनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया