लाइव न्यूज़ :

आज सिंगापुर से भारत लौट रहे हैं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बेटी रोहिणी ने भावुक अपील करते हुए कहा- अब आप पापा का ख्याल रखिएगा

By आजाद खान | Updated: February 11, 2023 12:50 IST

इस पर बोलते हुए लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा है कि "11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं। मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूँ। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूँ..। अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा।"

Open in App
ठळक मुद्देराजद के संरक्षक लालू यादव आज भारत वापस लौट रहे है। वे सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाने गए थे। उनके भारत वापस लौटने पर लालू की बेटी ने भावुक ट्वीट किया है।

नई दिल्ली: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर गए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संरक्षक लालू यादव आज भारत वापस आ रहे है। इस बात की जानकारी लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने दी है। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा है कि उनके पिता 11 फरवरी को भारत जा रहे है और इसे लेकर वह कई ट्वीट भी किए हैं। 

अपने पिता के बारे में बात करते हुए लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भावुक भी हो गई थी और इस सिलसिले में उन्होंने कई ट्वीट भी किए है। आपको बता दें कि पिछले 76 दिन से लालू यादव सिंगापुर में थे। वे वहां अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए गए थे।

बेटी रोहिणी आचार्य ने क्या कहा 

लालू यादव के भारत वापस लौटने पर बोलते हुए बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है । 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं। मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूँ। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूँ..। अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा।"

इलाज के लिए कई बार दिल्ली और रांची के अस्पताल में हो चुके है भर्ती

आपको बता दें कि कथित चारा घोटाला मामलों में शामिल होने के कारण उन्हें जेल की सजा हो चुकी है और वह इलाज के लिए दिल्ली और रांची में कई बार अस्पताल में भर्ती भी हुए हैं। दरअसल, लालू का पहले इलाज एम्स में चल रहा था। नाम न छापने की शर्त पर एक चिकित्सक ने कहा कि अगर किसी दूसरे देश में गुर्दा प्रत्यारोपण होता है तो एम्स से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। गौरतलब है कि भारत में गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए कड़े नियम कानून भी हैं । 

भाषा इनपुट के साथ

 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीसिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए