लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को लेकर लालू यादव ने उठाया सवाल, कहा- सभी चुप्पी साधे बैठे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2022 18:11 IST

लालू यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है कि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ऐतिहासिक रूप से सबसे कमजोर। डॉलर के मुकाबले रुपया बुरी तरह टूट कर पहली बार पहुंचा 83 के पार। रातों-रात नोटबंदी कर देश और देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले गिरते रुपए पर मुंह नहीं खोल रहे हैं। 

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में अपना इलाज करा रहे हैं, लेकिन हिन्दुस्तान की राजनीति पर उनकी पैनी निगाह टिकी हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 61 पैसे टूटने और 83.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने के बाद लालू यादव ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

राजद प्रमुख ने ट्विटर के माध्यम से इशारे इशारे में देश में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी के मामले पर केंद्र सरकार के उपर सवाल खड़ा किया है। लालू यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है कि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ऐतिहासिक रूप से सबसे कमजोर। डॉलर के मुकाबले रुपया बुरी तरह टूट कर पहली बार पहुंचा 83 के पार। रातों-रात नोटबंदी कर देश और देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले गिरते रुपए पर मुंह नहीं खोल रहे हैं। 

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर तो वो कभी बोलते ही नहीं। देश की कमजोर अर्थव्यवस्था को लेकर उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जब नोटबंदी की बात आती है तो ये लोग रातों रात कर देते हैं। लेकिन अब जब डॉलर के मुकाबले रुपया 61 पैसे टूट गया और 83.01 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया तो कोई मुंह नहीं खोल रहा है। बता दें कि लालू यादव सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के पास रह कर अपनी किडनी का इलाज करा रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवभारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप