लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव बैडमिंटन खेल रहे हैं, सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दी दलील, जानें प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने क्या कहा, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2023 17:44 IST

Lalu Yadav: राजद प्रमुख लालू यादव की बेल को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। किडनी टांसप्लांट हुआ है और वे बीमार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलालू को कैसे बीमार रखा जाए और जेल में कैसे बंद किया जाए।लालू की तबीयत ठीक है तो इससे लोगों को क्यों परेशानी हो रही है? इंडिया के लोग एक साथ एक बैनर तले आए तो भाजपा के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई।

Lalu Yadav: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जमानत को रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची सीबीआई ने कोर्ट में दलील दिया है कि लालू पूरी तरह से ठीक हैं और बैडमिंटन खेलते हैं। जिसपर लालू के वकील ने कोर्ट को बताया कि हाल में उनका किडनी टांसप्लांट हुआ है और वे बीमार हैं। इसी बीच लालू की बेल को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि अगर लालू की तबीयत ठीक है तो इससे लोगों को क्यों परेशानी हो रही है? उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के कहने पर लालू बैडमिंटन खेल रहे हैं। भाजपा सिर्फ यही चाहती है कि लालू को कैसे बीमार रखा जाए और जेल में कैसे बंद किया जाए।

भाजपा लालू को बिहार की जनता से दूर रखना चाहती है। लेकिन भाजपा लाख कोशिश कर ले कोई फर्क पड़ने वाला नही है। वहीं "इंडिया" गठबंधन को लेकर जगदानंद ने कहा कि "इंडिया" को खंडित कौन करना चाह रहा है सबको पता है। जब इंडिया के लोग एक साथ एक बैनर तले आए तो भाजपा के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई।

वहीं भाजपा के द्वारा यह कहे जाने पर कि लालू को फंसाने वाले नीतीश और उनकी पार्टी के लोग हैं, इसपर जगदानंद ने कहा कि लालू को किसने फंसाया और किसने नहीं फसाया सवाल यह नहीं है। सवाल यह है कि लालू यादव जब निर्दोष हैं तो भाजपा के नेता सरकारी एजेंसियों के माध्यम से उनको परेशान क्यों कर रहे हैं?

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसीबीआईसुप्रीम कोर्टआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे